STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

3  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

"भीम कृपा"

"भीम कृपा"

1 min
214

हीरे  मोती  चांदी  सोना,

गाड़ी बंगला मिला बिछौना।


भीम कृपा से ठाठ बाट ये,

आदर से जय भीम कहो ना।


भीम कृपा से अब तो हमको,

बेगार  नहीं  पड़ता  ढोना।


लिखना पढ़ना आगे बढ़ना,

एक बनो ना मौका खोना।


बैर भाव आपस के छोड़ो,

प्रेम भाव से संगठित होना।


हमें मिला जो भीम बदौलत,

करो हिफाजत मत ना खोना।


घर की दीवारों पर लिख दो,

तुम ही असली शासक होना।


संघर्ष करो सब मिलकर सारे,

सत्ता पाने सब साथ उठो ना।


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational