STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Classics Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Classics Inspirational

भीम की महिमा

भीम की महिमा

1 min
408

भीमराव की सीख, लिखो सब घर में अपने।

चलो भीम की राह, तभी हो  पूरे सपने।

करो भीम को याद, भीम बिन रहें अधूरे।

जीवन  के  सब  रंग, हुए  हैं  उनसे पूरे।


शिक्षा का उपहार, शान जीवन में लाता।

दिया भीम में ज्ञान, भीम ही सुख के दाता।

कहे ’भारती’ भीम, ज्ञान शिक्षा का देता।

असली के भगवान, कष्ट सबके हर लेता।


दिया मान सम्मान, दूर कर दुविधा सारी।

साहेब  भीमराव, गजब  के  मंगलकारी।

भीमराव  की  देन, घरों में  है खुशहाली।

करो भीम को नमन, उन्ही से है दीवाली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics