यह पावन जिम्मेदारी है
यह पावन जिम्मेदारी है
स्वर्ण चिरैया होवे भारत हमार,
करें कर्म वे मन में लाएं विचार।
यह शुभ घड़ी आई है,
आजादी के अमृतकाल की।
यह पावन जिम्मेदारी है,
भारत के हर एक लाल की।
होती सकारात्मक सोच जब हमारी,
शुभ मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं सारी।
राष्ट्रभक्ति हर भक्ति से होती है न्यारी,
राम-जानकी से मिलती है ऊर्जा प्यारी।
पाज़िटिव मीडिया बदल देता,
किस्मत हर किसी के भाल की।
यह शुभ घड़ी आई है,
आजादी के अमृतकाल की।
यह पावन जिम्मेदारी है,
भारत के हर एक लाल की।
जगत का सर्वाधिक जन-धन अपने पास,
विश्वगुरु फिर बने भारत मकसद है खास।
आरजेसियन्स को है शत प्रतिशत विश्वास,
अमृत महोत्सव का मिलेगा सुखद अहसास।
निश्चित ही मिलेगी मंजिल,
मिटेंगी मुश्किलें जंजाल की।
यह शुभ घड़ी आई है,
आजादी के अमृतकाल की।
यह पावन जिम्मेदारी है,
भारत के हर एक लाल की।
देखा है स्वप्न जो हम उसे पूरा कर दिखाएंगे,
2047 तक भारत मां को विकसित बनाएंगे।
तन-मन-धन की सम्पूर्ण शक्ति हम लगाएंगे,
दृढ़ संकल्प अपना खोया गौरव हम लौटाएंगे।
बनाकर विश्वगुरु विकसित भारत,
बदलेंगे किस्मत जगत के भाल की।
यह शुभ घड़ी आई है,
आजादी के अमृतकाल की।
यह पावन जिम्मेदारी है,
भारत के हर एक लाल की।
स्वर्ण चिरैया होवे भारत हमार,
करें कर्म वे मन में लाएं विचार।
यह शुभ घड़ी आई है,
आजादी के अमृतकाल की।
यह पावन जिम्मेदारी है,
भारत के हर एक लाल की।
