STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

4  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

भारत वर्ष है महान

भारत वर्ष है महान

1 min
1.1K

प्रभु श्रीराम जहाँ पर जन्म लिए,

श्रीकृष्ण ने दिया गीता का ज्ञान।

जन जन कण कण में प्रीत बसे,

सदियों से भारतवर्ष रहा महान।


नचिकेता दधीचि भृगु जैसे ऋषि,

कबीर तुलसी व जन्में रसखान।

इंसानियत की हो जय जय कार,

वर्षों से पूरा विश्व करे गुणगान।


विविध जाति व धर्म जहाँ बसते,

रामायण गीता और पढ़ें कुरान।

हिन्दू मुस्लिम और सिख ईसाई,

सबको मिले यहाँ सम सम्मान।


गौतम बुद्ध व महावीर स्वामी,

जैसे महापुरुषों का यहाँ बखान।

आज गूँज रहा जग में जिसका,

मानवता का जिसने दिया ज्ञान।


गणतंत्र यहाँ पर शासन है करता,

पूज्यनीय जहाँ पर है संविधान।

हिमालय से लेकर दक्षिण भारत,

सब गर्व करें देश मेरा हिंदुस्तान।


भारत देश के रक्षा का प्रण लिए,

सरहद पर डटे हुए वीर जवान।

मेरा प्यारा भारत गाँवों में बसता,

किसान हमारें कहलाते भगवान।


सदाचार सौहार्द की रहे भावना,

रग रग में मोहब्बत चढ़े परवान।

ऐसी भारत भूमि पर जन्म हुआ,

अवतरित हुए जहाँ भगवान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational