STORYMIRROR

Bherusingh Chouhan

Inspirational

4  

Bherusingh Chouhan

Inspirational

भारत माता

भारत माता

1 min
358

भारत माता के चरणों में 

हम तो शीश झुकाते हैं।

वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्

गीत सभी हम गाते है।


भारत मां के वीर सिपाही 

नहीं किसी से कम है

आंख दिखाए कोई दुश्मन

नहीं किसी में दम है।

हंसते हंसते प्राण न्यौछावर 

सीमा पे कर जाते हैं।

वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्

गीत सभी हम गाते है।

भारत माता के...


भारत मां की रक्षा हेतु 

नहीं किसी से डरते हैं

अंगारों के पथ पर यारों

हम सदा ही चलते है।


प्राण जाए पर वचन न जाए

रघुकुल रीत निभाते हैं।

वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्

गीत सभी हम गाते हैं।

भारत माता के....


लाज बचाएं फिर भी देखो

हम तो भारत मां की

सारी खुशियां आज लूटा दी

परवाह नहीं है जां की।


राष्ट्र भक्ति का अलख जगाकर

खुशी वहीं मनाते हैं।

वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्

गीत सभी हम गाते हैं।

भारत माता के...

आज वतन खतरे में यारो

दुश्मन ने ललकारा है,

आजादी पर आंच न आए

मां ने फिर पुकारा है 

भारत मां की लाज बचाने

सौगंध राम की खाते हैं।


वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्

गीत सभी हम गाते हैं।

भारत माता के.....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational