STORYMIRROR

SIDHARTHA MISHRA

Action Inspirational Children

4  

SIDHARTHA MISHRA

Action Inspirational Children

भारत के वीर

भारत के वीर

1 min
382

भारत के वीरों को मेरा सलाम,

जो करते है रक्षा हमारी,

भारत के उन शूरवीरों को मेरा सलाम,

जिन्होंने है लगाई अपने जान की बाजी

और सुरक्षित रखा है हमारे सरहदों को दुश्मनों से।


आज हम सोते हैं चैन की नींद,

सिर्फ उन जवानों के लिए,

जो जागते रहते हैं रात भर,

ताकि नहीं घुस पाए कोई घुसपैठ हमारे सरहद के अंदर।


चाहे कितनी भी मुश्किल आये,

चाहे आये आंधी या तूफ़ान,

ये वो हैं जो हमेशा रहते हैं अटल

और निभाते हैं अपनी जिम्मेदारी को।


जय जवान जय किसान का नारा

है सभी देश वासियों के जुबान पे।

किसान हमें रोटी देता है

और जवान हमारी सुरक्षा करता है।


भारत के इन वीरों को मेरा सलाम

जो नहीं मानते ईद या दीवाली

अपने घर वालों के साथ,

ताकि हम मना सकें ये त्यौहार अपने घर में।


रहें सलामत हमारे भारत के वीर हरदम,

ये दुआ है हमारी ऊपर वाले से,

और फर्ज़ निभाते रहे हमेशा इसी तरह,

हमारे भारत के वीर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action