STORYMIRROR

भारत के संरक्षक

भारत के संरक्षक

1 min
816


हमारे देश के संरक्षकों की

रक्षा करना एे खुदा

जो चले आए है अपनी

जां हथेली पे लिए

जय हिंद का जयकारा

जो रमा है उनके रोम में

तिरंगे को बांध सिर पे अपना

कफ़न कह के चल दिए


उपकार है उनका ये हमपर

जो जी रहे बेख़ौफ़ हम

वतन के साथ हैं वो रिश्ता निभाते

वफ़ादारी न उनकी तौलिये

पावन है वो देहरी जिसने

पहरियों को अपने बो लिए

नमन है उनको कि भारत की

धरती को है गौरवान्वित किए !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational