STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

भारत एक सोने की चिड़िया

भारत एक सोने की चिड़िया

2 mins
595


खूब आए लोग लूटने भारत को 

खजाना, शस्त्र और शास्त्र को लूटा था 

कोई राज किया कोई गुलामी दिया

तो कोई छल कपटी और झूठा था 


बहुत से अजूबे मिलते हैं यहां 

छुपी हुई ना जाने कितनी पहल है 

एक का नाम तो दुनिया में मशहूर है 

कहते जिसे लोग ताजमहल हैं 


कारीगरों का हाथ कटवाया ताकि 

दूसरा ताजमहल ना बना सके 

खूबियां तो भारतीयों के खून में थी 

चाहकर भी हुनर को ना पा सके


सबको पता है जीरो भारत ने दिया 

पर गिनती भी भारत में ही आई थी 

दुनिया जिसकी खोज कर रही हैं 

वेदों पुराणों ने सालों पहले बताई थीं


विश्व का पहला विश्वविद्यालय 

हमारे भारत में ही बनाया था 

तक्षशिला नाम हैं उसका जिसने 

देश विदेश को आगे पढ़ाया था


ना जाने कितने रहस्य छुपे हैं

जो अभी सुलझाने बाकी है

लोगों ने जो पाया वो लूट लिया

पर अभी बहुत खजाने बाकी है


सबकी नजर भारत पर ही क्यों थी?

जरा सोचो, कुछ तो बात रही होंगी 

यूं ही नहीं शहीदों ने खून बहाया है 

ये बात भारत माता ने कही होगी 


भारतीय हो तो गर्व करो और 

शान से कहो भारत माता के बेटे हो 

यहां हर बेटा यही चाहता है कि वो

कब्र में तिरंगा पहन कर लेटे हो


जाति धर्म और पहनावे में भिन्नता

पर एकता में किसी से कम नहीं है 

वचन देकर जो पीछे हट जाए 

अरे! ऐसे लोगों में हम नहीं हैं 


सब कुछ तो बता नहीं सकते

वक्त और शब्द कम पड़ जाएंगे

यूं समझ लो भारतीय है और

हम भारत का गुणगान गाएंगे


हमारा ये देश कोई आम देश नहीं

शायद कोई जादू की पुड़िया है 

पढ़ा या सुना तो जरूर होगा 

लोग कहते इसे सोने की चिड़िया हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational