STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Comedy

4  

SUNIL JI GARG

Comedy

भाग गए मन के एलियन

भाग गए मन के एलियन

1 min
296

सब दुनिया को जानत हो 

पर मन में है कौन पता नहीं 

क्या पता वहाँ एलियन बैठा 

जादू मंतर चलाता हो कहीं 


गुरुजन कहते इसके लिए तुम 

रोज़ किया करो थोड़ा ध्यान 

योगासन भी साथ में कर लो 

हो जायेगा पूरा कल्यान


पर मेरी दिक्कत सुबह उठना 

क्योंकि रात को देर से मैं सोता 

मोबाइल सब टाइम को खाता

इसके बिना मुझसे कुछ न होता 


एक और मित्र मिले बोले 

कुछ दिन विपशना कैंप जाओ 

देखना एकदम बदल जाओगे

एक बार तो कोशिश कर आओ 


फिर पत्नी ने मुझको दी हिम्मत 

रोज रात को पैर दबा दिए 

अब मुझे नींद जल्द आने लगी 

मन के एलियन सब भागने लगे !


आप ये न समझना कि कैसा हूँ 

मैं पत्नी के भी पैर दबा देता हूँ 

देना और पाना दांपत्य सूत्र है

अपना ये फार्मूला बता देता हूँ !



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy