STORYMIRROR

Sarita Kumar

Tragedy

3  

Sarita Kumar

Tragedy

बे "दर्द" और बे "गम"

बे "दर्द" और बे "गम"

1 min
196

नहीं है कोई 

इस जहां में , जो 

बे "गम" और बे "दर्द" हो ?

कुछ लोग 

पी लेते हैं दर्द को  

कुछ लोग 

खा लेते हैं गम को 

कुछ लोग 

सी लेते हैं उघड़े हुए मन को 

कुछ लोग 

लगा लेते हैं पैबंद अपने हुनर से

अपने टूटे फूटे फटे घिसे दिल को

रिपेयर करके बना लेते हैं 

बेहद आकर्षक और खुशनुमा 

अद्भुत अनोखा सा रूप सलोना 

कहां दिखेगा दर्दों गम पुराना ........?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy