STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational Thriller

4  

Neerja Sharma

Action Inspirational Thriller

बाँसुरी

बाँसुरी

1 min
24.2K

मधुर स्वर का प्रतीक 

बाँसुरी ....

श्री कृष्ण के सानिध्य में

शोभायमान

हर कोई चाहे ऐसा भाग्य

पर......

नहीं है आसान बांसुरी बनना

स्वयं में से स्वयं को खाली करना 

बिल्कुल खाली /पोली 

बांसुरी की तरह 

प्रभु के इशारों पर बजना 

दिल के छेद 

पर दर्द ....

पीड़ा का अहसास

इसी लिए कभी कड़वा नहीं 

मधुर स्वर ...

अहंकार का त्याग

खाली अंतर्मन

प्रभु का वास 

स्वयं ही होगा 

बांसुरी बनने का 

अहसास.....

अपने आप बज उठेगी मधुर तान 

जब आएगा किसी की सहायता का पैगाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action