STORYMIRROR

Priyanka Bisht

Romance Fantasy

3  

Priyanka Bisht

Romance Fantasy

बाँधना

बाँधना

1 min
357

बाँधने से चीज़ें और रिश्ते अक्सर बिखर जाते है

तो सुनो

मुझे मत बाँधना।


मत बाँधना मुझे अपने उस मोह में

जिस से तुम मुझे कभी निकाल ना पाओ।


मत बाँधना मुझे उस झूठे बंधन में

जिसका तुम्हें खुद एहसास नहीं हो पाया।


मत बाँधना मुझे उस रिश्ते में

जो तुम शायद कभी निभा नहीं पाओ।

जीने देना मुझे अपने इस अस्तित्व में

मैं चाहे कितना भी कोशिश करूँ 

पर सुनो, 

तुम मुझे मत बाँधना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance