बाबा साहब को नमन
बाबा साहब को नमन
दलित,शोषित ,पीड़ित ,मानवता मसीहा को को नमन |
आओ मिल मनाये अम्बेडकर जयंती करे बाबा साहब को नमन |
बड़े संघर्ष से उगा एक सूरज भारत मे दलितो महानायक बना |
लाख खाई ठोकरे,सहे अपमान न डिगा ,विश्व रत्न को नमन|
सबको मिले समान न्याय और अधिकार देश मे ये सपना था |
बढ़े प्रेम बंधुत्व रहे स्वाभिमान विश्व भूषण भारत रत्न को नमन |
दुखो ,तकलीफ़ों गरीबी कीचड़ से खिला एक युग पुरुष |
महान इतिहासकार ,ज्ञान के प्रतीक अंबेडकर भीम रॉव को नमन |
अर्थशास्त्री ,अधिवक्ता ,प्रखर प्रवक्ता किया जिंदा मानवता |
क्रांति सूर्य ,महाविद्वान,बोधिसत्व ,महानायक विश्व ज्ञानदीप को नमन |
सिंबल ऑफ नालेज ,चेम्पियन ऑफ सोसल जस्टिस, मॉडर्न इंडिया निर्माता |
जनप्रिय ,लोकप्रिय ,खिलाया जिसने एकता चमन बाबा भीम को नमन |
एक भारत ,विशाल और मिशाल बने भारत डॉ भीम दूर दृष्टि थी |
सब रहे ,न कोई उपेक्षित शोषित हो, किया भारत जतन मसीहा को नमन |
