STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

असंभव कुछ भी नहीं

असंभव कुछ भी नहीं

1 min
14

असंभव कुछ भी नहीं

यदि मनुष्य ले ठान

संकल्पों ने उपजाए

पत्थर में भी भगवान

प्रह्लाद की कथा हमें

देती सदैव एक सीख

एकनिष्ठ हो लगे रहो

मिलेंगे तुम्हें जगदीश

पुराणों में लिखा है ध्रुव

के जुनून का आख्यान

उनकी तपस्या से रीझ

गए नारायण भगवान

दुनिया के अनुभव देते

हैं हम सबको ये संदेश

दृढ़ इच्छा शक्ति, लगन

से बदला करते परिवेश



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy