STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

अपने भारत पे अभिमान करूं

अपने भारत पे अभिमान करूं

1 min
261


अपने भारत पे मैं अभिमान करूं,

मैं उसका ही सदा ध्यान धरूं,

मैं भारतवासी हूं अपने भारत का,

मैं दिल से सदैव ही सम्मान करूं।


अपने भारत से मैं प्यार करूं,

इस बात का सरेआम इकरार करूं,

मैं भारतवासी हूं अपने भारत पर,

मैं जान अपनी सदा निसार करूं।


अपनी संस्कृति का मान करूं,

न कभी किसी का अपमान करूं,

मैं भारतवासी हूं अपने भारत की,

रस्मों का सदा ही गुणगान करूं।


अपने भारत के लिए ही काम करूं,

उसका जग में मैं रौशन नाम करूं,

मैं भारतवासी हूं अपने भारत को,

मैं दिल से सदा ही सलाम करूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational