STORYMIRROR

Geeta Upadhyay

Inspirational

3  

Geeta Upadhyay

Inspirational

अनोखा परिवर्तन पाया

अनोखा परिवर्तन पाया

1 min
162

स्वामी विवेकानंद

 

युगपुरुष को नमन बारंबार 

नरेंद्र कहो

स्वामी विवेकानंद कहो अध्यात्मिक गुरु कहो

या देशभक्त संत

अपनी वाणी व्यक्तित्व से

छवि से, संबोधन से

विश्व में अपने देश का डंका बजाया

युवाओं के भीतर अपने विचारों से

निरंतर आगे बढ़ने का अलख जगाया 

निस्वार्थ सेवा भाव रखते हुए

प्रेरणा बन प्रेम 

भक्ति आत्मज्ञान इंसानियत और एकता का पाठ पढ़ाया 

निराशा का दामन छुड़ा समस्याओं से पटे जीवन को

चिंता की आग से निकाल

उत्साह और उमंग के पथ पर चलाया

शिक्षाओं को ग्रहण कर उनकी

प्रत्येक जन ने अपने भीतर एक 

"अनोखा परिवर्तन पाया"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational