STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action

अकेलापन क्या होता है।

अकेलापन क्या होता है।

1 min
276

अकेलापन क्या होता है, 

ताजमहल बता रहा हमें। 

जिसे देखने जाता जगत, 

पर रहता कोई नहीं वहां। 


अकेलापन क्या होता है, 

यह एक भावना होता है। 

जिसमें महसूस किया है, 

एकांत रहने का अनुभव। 


अकेलापन क्या होता है, 

ये अलगाव के कारण है। 

भीड़ में रहकर अकेले है, 

यही अकेलापन होता है। 


ज़िन्दगी समझ आ गयी, 

तो अकेले में भी मेला है। 

और नहीं समझ आये ये, 

तो मेले में भी अकेला है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract