STORYMIRROR

Poonam Kaparwan

Romance Others

3  

Poonam Kaparwan

Romance Others

अजनबी

अजनबी

1 min
386

सुनो ना

चलो अपनी चाहत को

अजनबी बना देते है

फिर मिलते है उसी जगह

अजनबियों की तरह

न तुम हमें पहचानो

न हम पहचाने

बस मुसकुराए और हां

मैं आइसक्रीम लूं आपके लिए

और आप मेरे लिए

चलते चलते ले हाथ में चुस्की का मजा

जब लग जाये मेरे वो आईसक्रीम जरा सी

ऊंगलियों की छुअन देकर पोंछ देना

स्पर्श पाकर याद आ जायेगी विस्मृतियाँ

भर लेना बाहें फैलाकर हमें देकर एक चुंबन माथे पर

दे दूंगी नवरंग अपनी चाहतों को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance