STORYMIRROR

JAI SINGH

Romance

3  

JAI SINGH

Romance

हमें खत लिखना

हमें खत लिखना

1 min
271

जब मेरी याद सताए तो हमें खत लिखना

नींद रातों को ना आए तो हमें खत लिखना

रात काली हो घटाओं से घिरा हो मौसम

तन जो सिहरन से भर आए तो हमें खत लिखना

आके चुपके से कोई शोख हवा का झोंका

तेरा आंचल जो उड़ाए तो हमें खत लिखना

कभी यादों की चुभन दर्द बढ़ा दे दिल की

कोर काजल की बहाए तो हमें खत लिखना

 लौट कर आएं बहारे औ चमन खिल जाए

पास भंवरों को बुलाए तो हमें खत लिखना

मैं जहां हूं तेरी यादों पे बसर कर लूंगा

तेरा दिल चैन न पाए तो हमें खत लिखना

इश्क में ऐसे मुकामो से गुजरना मुमकिन

साथ "जय" भी ना निभाए तो हमें खत लिखना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance