STORYMIRROR

Archana kochar Sugandha

Inspirational

4  

Archana kochar Sugandha

Inspirational

अजब फंडा है जिंदगी का

अजब फंडा है जिंदगी का

1 min
290

अजब फंडा है जिंदगी का 

दुःख वाली रात 

नींद आती नहीं 

खुशी वाली रात 

नींद को आने देती नहीं।


अजब फंडा है जिंदगी का ---।


मिलते हैं वहाँ कद्रदान 

जहाँ छप्पर दुर्लभ होते हैं 

मिलता है जहाँ छप्पर फाड़ कर

वहाँ कद्रदान नहीं होते हैं। 


अजब फंडा है जिंदगी का ---।


जूठन में भी 

नसीब की आस जगाते हैं लोग 

पत्थर की मूर्ति को 

लग जाते हैं छप्पन भोग।


अजब फंडा है जिंदगी का ---।


पापी पेट की खातिर 

रचे जाते हैं ना जाने कितने प्रपंच और ढोंग

कंगाली में भी परम तृप्ति की 

चरम सीमा को पा जाते हैं यहाँ लोग।


अजब फंडा है जिंदगी का ---।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational