STORYMIRROR

Indu Mehta

Inspirational

4  

Indu Mehta

Inspirational

ऐ होली के रंग वाले

ऐ होली के रंग वाले

1 min
462

ऐ रंग वाले सुना तेरे पास कई रंग हैं।

तेरे रंगों का सुनकर होते सभी दंग हैं।

ऐ रंग वाले क्या तेरे पास ऐसा रंग है,

जो लगते ही दिल को दिलों से मिला दे।

जो मन में मोहब्बत के फूल खिला दे।


ऐ रंग वाले क्या तेरे पास ऐसा रंग है,

जो लगे तो ना रहे हिंदू मुसलमान।

सभी बन जाए यहां बस इंसान।


ऐ रंग वाले क्या तेरे पास ऐसा रंग है,

जो लगे तो दिलों से हवस को मिटा दें।

जो सभी के दिलों में इज़्ज़त जगा दे।


ऐ रंग वाले क्या तेरे पास ऐसा रंग है,

जो बिखरे हवा में तो बदले हवाएँ।

नफरत सभी की मोहब्बत बन जाए।


ऐ रंग वाले जरा जल्दी कर कि माँ है

बुलाती।

बड़ी अच्छी लगती जो पानी में

भिगो कर है रोटी खिलाती।

मुझे है पता वह चुपके से आँसू बहाती।

भूख नहीं कहकर खुद भूखी सो जाती।

ऐ रंग वाले तेरे रंगों से मैं दुनिया बदल दूंगी।

हां वादा है मेरा, मैं पैसे कल दूंगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational