STORYMIRROR

Indu Mehta

Abstract

3  

Indu Mehta

Abstract

होली आई रे

होली आई रे

1 min
712

होली आई रे रंग डालेंगे,

हम सबको अपना बना लेंगे।


हम ना करेंगे आनाकानी,

रंगों से लिखेंगे कहानी।

हम ना रोकेंगे, हम ना टोकेंगे

रंग सबसे खुद ही लगवा लेंगे।


होली आई रे

अब ना होगा कोई पराया,

ना होगा नफरत का साया।

फूल बाटेंगे ,कांटे छाटेंगे।

बस होली से प्यार जगा लेंगे।


होली आई रे

रंगो का आया त्यौहार,

खुशियों की लाया फुहार।

अपना गम होगा ना प्यार कम होगा

फूल प्यार के दिल में खिला लेंगे

होली आई रे रंग डालेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract