STORYMIRROR

Indu Mehta

Abstract

3  

Indu Mehta

Abstract

होली की शुभकामनाएं

होली की शुभकामनाएं

1 min
340

आप सभी को होली की शुभकामनाएं,

हम बताते हैं कैसे होली मनाएं।

इसी होली किसी पर रंग नहीं डालना,

गले मिलने को तो बिल्कुल ही टालना।


किसी पर भी तुम ना फोड़ना गुब्बारे,

विनती हमारी तुम सुन लो यह सारे।

किसी से भी तुम हाथ नहीं मिलाना,

हाथ जोड़ सबको नमस्ते बुलाना।


हमारी इन बातों पर हैरान मत होना,

छोटी सी गलती से जान मत खोना।

फैला है भयानक विषाणु करोना,

इस के शिकंजे से जान को बचाना।


जरा सा छूने से यह है फैल सकता,

इसके फैलने में जरा भी वक्त नहीं लगता।

इस होली थोड़ी सी सावधानी बरतना,

अपनी सेहत का ध्यान सदा रखना।


एक बार फिर होली की शुभकामनाएं,

इस बार होली जरा संभल कर मनाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract