STORYMIRROR

Indu Mehta

Abstract

3  

Indu Mehta

Abstract

रंग बिरंगी होली

रंग बिरंगी होली

1 min
485

रंगों में रंग मिलाने की रीत है यह होली

मोहब्बत का सुनाती एक गीत है यह होली


होली नहीं सिर्फ एक त्यौहार है

बुराई पर अच्छाई की जीत है यह होली


दिलों को रिश्तो में बांध देती है यह

भक्त की भगवान से प्रीत है यह होली


किसी को भी बेगाना रहने नहीं देती

बनाती दिलों के मीत है यह होली


रंगों में खुशियां भर भर कर लाती

बड़ी जल्दी ही जाती बीत है यह होली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract