अधूरे से सपने
अधूरे से सपने
कुछ आईने की तरह साफ
तो कुछ धुंध की तरह धुंधले से
ये सपने भी बहुत अजीब होते हैं
झिलमिलाते से सपने होते हैं
आंखों में कभी खुशी दे जाते हैं
कभी मन में डर दिखा जाते हैं
कभी ख्वाहिशें पूरी होते दिखाते हैं
तो कभी जिंदगी में खालीपन दे जाते हैं
जब भी सपने आते है अधूरे से रह जाते हैं।

