STORYMIRROR

Jahanvi Tiwari

Drama Tragedy

4  

Jahanvi Tiwari

Drama Tragedy

अधूरा प्यार ( एक घुटन)

अधूरा प्यार ( एक घुटन)

1 min
333

यूं दिखावे के लिए साथ ना निभाया कर,

है नफरत तो फिर प्यार ना दिखाया कर।


यूं तो हर स्कस है नकाब से घिरा,

बनके अपना तू भी सौ चेहरे दिखाया ना कर।


जो नहीं है तुझे तलब मुझसे मिलने की,

यूं दिखावे के लिए मिलने तू आया ना कर।


मेरा तेरा साथ तो उस कुदरत का फैसला है सनम,

ठुकरा के मुझे उस खुदा पर उंगली उठाया ना कर।


तू जो कह दे तो जान दे दूं तेरा नाम ले के,

गैरों की बाहों में जाके तू मुझको जलाया ना कर।


है तुझे शिकवा सिकायत तो आ सजा दे मुझे,

मुझको चाहने का तू अफसोस जताया ना कर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama