STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Drama Romance Fantasy

4  

V. Aaradhyaa

Drama Romance Fantasy

अबके बरस होली में...

अबके बरस होली में...

1 min
398

इस बार की रँगीली होली में,

आयेंगे ज़ब मिलने सैयां हमार !

मैं दिल से खुशियाँ मनाऊंगी,

करूंगी मैं अपना सोलह श्रंगार !

   

जब वो पाहुना मेरे घर आयेंगे,

हमदोनों की सुहाग सेज सजायेंगे !

करुंगी खूब प्यार भरी बातें उनसे,

पहनाउंगी उन्हें अपनी बाहों का हार !

   

अबके बरस होली उन्हें रंग लगाएंगे,

फूलों का सुन्दर गजरा हम लगायेंगे !

बन ठनकर पायलिया भी छनकाएँगे,

जाऊंगी अपने सजना पर मैं बलिहार !

   

जब वो आयेंगे,छ्प्पन भोज लगायेंगे,

सब उनके संग मिलकर जश्न मनाएँगे !

ना छोड़ेंगे उन्हें, करेंगे रंगों की बौछार,

प्रियतम को दूँगी अपना प्यार बेशुमार !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama