STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational Thriller

4  

Neerja Sharma

Action Inspirational Thriller

अभिलाषा

अभिलाषा

1 min
198

अभिलाषा बस एक ही अब 

सब कुछ पहले सा हो जाए 

कैद भरी जिंदगी से तो अब

प्रभु जी छुटकारा मिल ही जाए ।


थक गए हैं अब हम सब

मास्क लगाकर बातें कर

तड़पते ,बीमार को भी हम अब

गले नहीं लगा सकते डर कर।


एक ही अभिलाषा प्रभु जी

अब इस जीवन से उबार लो 

करोना मुक्त देश कर दो

सुकून की साँस लेने दो ।


ज्यादा की अब चाह नहीं

जो भी है बस काफी है 

अपनी औकात समझ आ गई है 

बस अब कुछ *करोना* को सजा दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action