STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Inspirational

अभी तक तो मैं हारा नहीं

अभी तक तो मैं हारा नहीं

1 min
225

तुमने फैंका कीचड़ बहुत बार मुझ पे।

मैं अपनी आत्मा की स्वच्छता देखने लगा।


तुमने सवाल उठाए मेरी इंटिग्रिटी पे,

मैं शरीर-मन के इंटीग्रेशन में खो गया।


जब साथ देने की बारी थी, तुमने कोशिश की पल्ला झटकने की,

मैं बिना डायल किए फोन पे तुमसे बातें करता रहा।


मेरी कमज़ोरी का कितना फायदा उठाया तुमने,

मैं तुम्हें कर्म देने के लिए थैंक्स कहता रहा।


तुम कहाँ चुका पाए मेरी मुलाज़मत की कीमत,

मैं खुदको आगे बढाने को बेहतर करता रहा।


तुमने होंठ न हिलाए सराहना को कभी,

मैं तुम्हें अपनी पीठ पर लादे चलता गया।


तुमने जाल बुने इस तरह कि रास्ता लगे,

मैं समझते हुए भी विश्वास से उन रास्तों पे चलने लगा।


तुम काटते रहे अंगों को मेरे, बिना तलवार-छुरी के,

मैं अपने मन को मज़बूत देख मुस्कुराता रहा।


तुम्हें भूख लगी थी गांधारी की तरह,

चढ़ गए बेर तोड़ने को अपनों की लाशों के ऊपर।


वो तुम हो, जो ऐसा कर गए,

मेरा इंसान अभी तक तो भूख से हारा नहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational