STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

आत्मसम्मान

आत्मसम्मान

1 min
337

सम्मान सभी का हो जीवन में

प्रतिष्ठा के भागीदार बनें......

खुद भी करें अपनी इज्ज़त

आत्मसम्मान बलवान रखें


बेवजह कभी न बोलें

बिन कारण न बहस करें

गर बात आत्मसम्मान की हो

मत किसी का लिहाज करें


स्वयं पर यदि विश्वास हो तो

व्यक्ति की ताकत बन जाती है

सम्मान पहले खुद का हो तो

सफलता कदम चूम जाती है


रहता है जज़्बा, जीवन में .....

आत्मसम्मान अगर जीवित हो

नहीं रहती परवाह किसी की

अंतर्मन आनंद से प्रेरित हो


धन - दौलत सब खो जाए

तब भी कोई अफसोस नहीं

आत्मसम्मान को यदि ठेस पहुंचे

तो मानो ज़िन्दगी का कोई होश नहीं।



ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Inspirational