STORYMIRROR

Akanksha Kumari

Abstract

4  

Akanksha Kumari

Abstract

आसान नहीं एक औरत होना

आसान नहीं एक औरत होना

1 min
603

आसान नहीं एक औरत होना,

आसान नहीं इस हैवान दुनिया में जीवित रहना,

जहां निगाहों से आवरू की कीमत लगती है,


हर पग पर इज्जत लूट जाने का खौफ होता है

आसान नहीं हाथ जलने से लेकर,

हाथों से रोटी फुलाने तक का सफ़र,

आसान नहीं एक झटके में,


लड़की से बीवी और मां बन जाने का सफ़र

आसान नहीं एक घर से सब कुछ छोड़ कर,

दूसरे का घर बसाने के सफ़र,


आसान नहीं बीन कुछ मांगे,

सब कुछ बस न्योछावर करना

आसान नहीं होता एक औरत होना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract