STORYMIRROR

आकिब जावेद

Drama

5.0  

आकिब जावेद

Drama

आसान नही किसी से दिल का लगाना

आसान नही किसी से दिल का लगाना

1 min
13.9K


आसान नही किसी से दिल का लगाना

खंजर छुपाये बैठा हो अब कोई दीवाना

आसान नही अपने दिल के हाल बताना


धोखा दे जाते हैं लोग निभा के दोस्ताना

आसान नही किसी रोते हुये को हंसाना

बहुत मुश्किल है अब हँस कर समझाना


आसान नही है तेरी यादो को मिटाना

कुर्बान न हो जाये अब कोई परवाना

आसान नही किसी को यूं अपना बनाना


पड़ता है मुश्किल से रिश्तो को निभाना

आसान नही किसी के दिल को दुखाना

बहुत मुश्किल है फिर किसी को मनाना

आसान नही किसी पे मर के मिट जाना

बहुत मुश्किल है फ़िर जख़्म दिखाना !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama