STORYMIRROR

Sitaram Budhibaman Behera

Inspirational

4  

Sitaram Budhibaman Behera

Inspirational

"आओ साथ साथ चलना है "

"आओ साथ साथ चलना है "

1 min
279


आओ साथ साथ चलना है

राहें कितनी मुश्किल क्यों 

ना हो 

मंजिल कितनी दूर क्यों ना 

हो 

फिर भी लक्ष्य को 

पाना है 

आओ साथ साथ चलना है !!


समय के साथ बढे 

सभी 

असफलता से फिर लड़े 

कभी 

सँभलते सँभलते 

जो फ़िसलने लगे 

उन्हें रास्ते पर फिर से 

लाना है 

आओ साथ साथ चलना है !!


घने जंगलो से लिए जाए कभी 

बागबान भी सजाये संवारे 

कभी 

अर्पण से पहले 

जो टहनी में मुरझाये 

ऐसे फूलों की माला बनाना 

है 

आओ साथ साथ चलना है !!


जीवन 

युद्ध में लड़े कई 

जीत कर फिर हारे कोई 

लहू लुहान 

फिर भी मैदान 

ना छोड़े 

उनमे 

हौंसला बढ़ाना है 

आओ साथ साथ चलना है !!


आँधिया आती है 

आने दो 

बिजली गिरती है 

गिरने दो 

एक दूजे के हाथ

पकड़ पकड़ कर

घनघोर बारिश में भी 

आगे बढ़ना 

है 

आओ साथ साथ 

चलना है !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational