"आओ पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं" #31writingprompts
"आओ पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं" #31writingprompts
आओ पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं,
जगह-जगह पेड़ उगाएं।
जंगलों को कटने से बचाएं,
वृक्षारोपण अभियान चलाएं।
वनों का अंधाधुंध दोहन न करें,
वृक्ष काटने की जगह बचाएं।
प्राणवायु का स्तर बचाएं,
ऑक्सीजन का संतुलन बनाएं।
प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न करें,
प्रकृति में पर्यावरण का संतुलन बनाएं।
वृक्ष जल संरक्षण में मददगार हैं,
पेड़ लगाएं, जल संरक्षित करें।
प्लास्टिक का बहिष्कार करें,
जीव-जंतुओं का जीवन बचाएं।
हरियाली होगी, पृथ्वी जी जाएगी,
पृथ्वी को बचाएं, आओ सब हाथ बढ़ाएं।
संतुलन बनाएं अपने जीवन में,
कि संतुलन आधार है, पृथ्वी पर जीवन का ।