STORYMIRROR

Suresh Sangwan

Romance Inspirational

4  

Suresh Sangwan

Romance Inspirational

आओ इक तस्वीर ले लें यार की हंसते हुए

आओ इक तस्वीर ले लें यार की हंसते हुए

1 min
292

आओ इक तस्वीर ले लें यार की हंसते हुए

बीत जाए फिर हमारी ज़िंदगी हंसते हुए

 

सीख लो तुम भी अदा दिल जीत लेने का हुनर

बोलती है आपकी ये सादगी हंसते हुए

 

जी रहा है कौन कितना क्या भला हमको पता

कर रहे हैं लोग सारे ख़ुदकुशी हंसते हुए

 

आप चाहे भूल जाएं इस गली का रास्ता

हम निभायेंगे सदा ही दोस्ती हंसते हुए

 

है यही अपनी तमन्ना बीत जाये बस यूं ही

जिस घड़ी में जी रहे हैं वो घड़ी हंसते हुए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance