STORYMIRROR

Sudershan kumar sharma

Tragedy

4  

Sudershan kumar sharma

Tragedy

आंसू

आंसू

2 mins
2.4K

याद तो आए होंगे आंसू हमारे

कभी तो मन में विचार आया तो होगा, 

देख कर बहती हवाओं का रूख,

कभी तो हमारा एहसास टकराया तो होगा। 

 

जो लम्हे गुजारे थे बैठ कर

एक लम्हा तो याद आया तो होगा, 

वो पीपल की छाया व ठंडी हवा का झौंका

दिल से टकराया तो होगा, 

याद तो आंए होंगे कभी आंसू हमारे

कभी मेरे जिक्र ने रूलाया तो होगा। 


युदा हो कर तड़पते रहे उन्हीं

ख्यालों में जीते हैं अभी भी हम, 

देखकर बरसात की बूदों को

आंसूओं की बरसात ने नहलाया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे 

कभी तो मन में विचार आया तो होगा। 


खाली था जीवन, खाली हैं, राहें

जिंदगी की कभी मन में विचार आया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे

कभी तो मन में विचार आया तो होगा। 


किसी को प्यार में मिला 

ईनाम तो किसी की जिंदगी का व्यान हैं आंसू सुदर्शन

कभी तो हिसाब लगाया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे कभी तो

मन में विचार आया तो होगा। 

   

होते हैं आंसू

खुशी और गम की निशानी, 

समझने वाले के लिए अनमोल 

यह सुदर्शन न समझ के लिए पानी, 

कभी यह एहसास आया तो होगा, 


याद तो आए होंगे आंसू हमारे कभी

तो मन में विचार आया तो होगा। 

सुदर्शन कुमार शर्मा। 

जम्मू। 

जम्मू व कश्मीर।आ

याद तो आए होंगे आंसू हमारे

कभी तो मन में विचार आया तो होगा, 

देख कर बहती हवाओं का रूख,

कभी तो हमारा एहसास टकराया तो होगा। 

 

जो लम्हे गुजारे थे बैठ कर

एक लम्हा तो याद आया तो होगा, 

वो पीपल की छाया व ठंडी हवा का

झौंका दिल से टकराया तो होगा, 

याद तो आंए होंगे कभी आंसू हमारे

कभी मेरे जिक्र ने रूलाया तो होगा। 


युदा हो कर तड़पते रहे उन्हीं

ख्यालों में जीते हैं अभी भी हम, 

देखकर बरसात की बूदों को

आंसूओं की बरसात ने नहलाया तो होगा, 

 याद तो आए होंगे आंसू हमारे कभी तो

मन में विचार आया तो होगा। 


खाली था जीवन, खाली हैं, राहें जिंदगी 

की कभी मन में विचार आया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे

कभी तो मन में विचार आया तो होगा। 


किसी को प्यार में मिला 

ईनाम तो किसी की जिंदगी का व्यान हैं आंसू सुदर्शन

कभी तो हिसाब लगाया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे 

कभी तो मन में विचार आया तो होगा। 

   

होते हैं आंसू

खुशी और गम की निशानी, 

समझने वाले के लिए अनमोल 

यह सुदर्शन न समझ के लिए पानी, 

कभी यह एहसास आया तो होगा, 

याद तो आए होंगे आंसू हमारे

कभी तो मन में विचार आया तो होगा। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy