आंखों से ओझल
आंखों से ओझल
कुछ पल जो ओझल हो जाते है तेरी नजरों से दूर हम,
जाने कितने सवाल तुम हम से कर लेते हो सनम,
गर इस दुनिया से ओझल हो गए कभी हम तो क्या करोगे,
जरा थोड़ा सा सब्र कर लिया करो हम आस पास ही है,
ये तुम भी जानते हो ये हम भी जानते है,
कि हर पल हर घड़ी की मेरे रहती है खबर तुमको,
कब हम मुस्कुराते है कब हम रोते है इसकी भी खबर तुमको,
एक पल भी हमसे जुदाई तुमको गवारा नहीं,
तुम हमको ढूंढ ही लेते हो सनम दिल जो हमारा तेरे पास है,
वो हमारे हर राज़ तुमको बता ही देता है,
तेरे बिना न हमको सुकून है ना हमारे बिन तुमको,
ओझल होकर भी हम दोनों हर पल करीब रहते है ।

