STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Romance

"आँख मिचौली "

"आँख मिचौली "

1 min
11


पकड़ लूँगा तुझे तो मैं

         कहाँ तुम मुझसे भागोगी

जहाँ जाओगी तुम मुझसे

         वहीं तुम मुझको पाओगी


तुम्हारी जुल्फ की खुशबू

         मुझे  रस्ता बताती है 

भटकने की नहीं जरूरत

         वो खुद मुझको बुलाती है

पकड़ लूँगा तुझे तो मैं

         कहाँ तुम मुझसे भागोगी

जहाँ जाओगी तुम मुझसे

         वहीं तुम मुझको पाओगी


जहाँ तुम दूर जाओगी

         तुम्हारा नूपुर बुलाएगा

तुम्हारे स्वांस का कंपन

         मुझे सब कुछ बताएगा

पकड़ लूँगा तुझे तो मैं

कहाँ तुम मुझसे भागोगी

         जहाँ जाओगी तुम मुझसे

वहीं तुम मुझको पाओगी



          कभी झुमका कभी कंगना 

मुझे सब क्षण बुलायेंगे

          नहीं तुम भाग पाओगी

अंधेरे  में भी आयेंगे

          पकड़ लूँगा तुझे तो मैं

कहाँ तुम मुझसे भागोगी

          जहाँ जाओगी तुम मुझसे

वहीं तुम मुझको पाओगी

 


चलो मैं हार ही माना

          इसे स्वीकार करता हूँ

जनम का है मेरा बंधन

          तुम्हें बस प्यार करता हूँ

पकड़ लूँगा तुझे तो मैं

          कहाँ तुम मुझसे भागोगी

जहाँ जाओगी तुम मुझसे

          वहीं तुम मुझको पाओगी !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance