आँचल (दोहे)
आँचल (दोहे)
माँ के आँचल मे मिले, राहत और ममत्व।
पत्नी-आँचल छांव हो, सतीत्व गुण नेहत्व।।
माँ-आँचल की छांव में, मन को मिले सुकून।
पत्नी के सानिध्य से, अंतस उठे जुनून।।
माँ-आँचल की लाज रख, छोड़ कभी मत हाथ।
छोड़ा जिसने घर सखे, देना उसका साथ।
