STORYMIRROR

Deepali suyal Suyal

Drama

4.9  

Deepali suyal Suyal

Drama

आखिर कब तक....

आखिर कब तक....

1 min
787


नौ दिन नारी को पूजा जाएगा

कुछ दिन तक जोर-शोर

से दिखावा किया जाएगा

जिस नारी को प्रताड़ित किया।


जिसे मारा-पीटा गया

उसी को देवी का रूप

दे दिया जाएगा।


जिस नन्ही कली को

इस दुनिया में

आने से रोका था।


उसी का आशीर्वाद

लिया जाएगा

जिसे ना जाने

तुमने कितने नाम दिए।


बदचलन, बद्तमीज,

कलमुही, कुलटा

उसे दुर्गा, चामुण्डा,काली, शैलपुत्री

अन्य नामों से पुकारा जाएगा।


जिसे ना दी कभी इज्जत घर में

उसी नारी के रूप को

भोग लगाया जाएगा।


जिसे जला दिया दहेज के नाम पर

उसी नारी की मूर्ति के आगे

ज्योत जलाया जाएगा।


निर्वस्त्र कर दिया जिसे भरे बाजार

उसी नारी को

लहंगा, चुनरी से शृंगार कराया जाएगा

जिस माँ को निकाल दिया घर से।


उसी माँ को

देवी माँ का नाम दे दिया जाएगा

आखिर कब तक

ये दिखावा किया जाएगा

नौ दिन तक नारी को पूजा जाएगा...।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama