आजकल दिल
आजकल दिल
लगता नहीं लगता नहीं
आजकल दिल कही लगता नहीं।
खूबसूरत वादियों के शहर मे अब
चाहतो के ख़्वाबों की तितलियाँ उड़ती अब नहीं।
लगता नहीं लगता नहीं
आजकल दिल कही लगता नहीं।
समंदर से विशाल अब ख्वाब हो गये हैं
जिसमे गोते लगाता दिल अब नहीं।
लगता नहीं लगता नहीं
आजकल दिल कही लगता नहीं।
गीतों के सरगम मे बजती किसी धुन मे
तालों से ताल अब मिलते नहीं।
लगता नहीं लगता नहीं
आजकल दिल कही लगता नहीं।

