STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Romance

4  

Surendra kumar singh

Romance

आज एक और दिन

आज एक और दिन

1 min
267


आज एक और दिन

प्रकृति का जीवन को

एक अमूल्य उपहार

एक सिलसला

तुम्हारी याद से तुम तक

एक एहसास

हर पल तुम्हारा होने का

तुममें जीवन का

सब कुछ होने का

तुम्हारी रश्मियों से

दुनिया आलोकित हो रही है

सब कुछ दिख रहा है

अपने अपने रंग में

और हर रंग में

तुम्हारा रंग

ढेर सारे भाव

हर भाव में तुम्हारा ही भाव

झुरझुराती हुई हवा

हवा में तुम्हारी ही आवाज

इतनी सारी विबिधताओं में

एक योग तुम्हारा

इतने सारे रूपों में

एक रूप तुम्हारा

दर्शन का अबाध सिलसिला

अतीत से वर्तमान तक

और वर्तमान में

पलता हुआ भविष्य

और भविष्य में

एक उम्मीद

एक स्वीकार

एक मनुष्य

मनुष्यता से पूर्णतया संतृप्त

जैसे तुम

आज का ये दिन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance