आ जाओ श्रीराम....
आ जाओ श्रीराम....
हे रघुनंदन, श्रीराम,
जगतनियन्ता,प्रतिपालक,
इस विपदा से हमें उबारो ,
आ जाओ आजानुभुज शरचापधर राम
हे सूर्यवंशी, कौशल्यासुत,
कृपालु, दयानिधान,
इस संकट से हमें बचाओ
आ जाओ जनकसुता सिया के राम
हे दीनदयाल, दशरथनंदन,
दीनबन्धु, भवभयभंजन,
सकल विश्व में है त्राहि-त्राहि,
आ जाओ संकटमोचन हनुमान के राम
आ जाओ श्रीराम।