STORYMIRROR

Shalini Badole

Inspirational

4  

Shalini Badole

Inspirational

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ

1 min
352

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ


दीपों के उजास से,

मन के उल्लास से,

विजय की आस से,

जीत के विश्वास से,

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ।।


विश्वमंगल की कामना से,

सुस्वास्थ्य की भावना से,

परमपिता की प्रार्थना से,

परमशक्ति की आराधना से,

आओ प्रकाशपर्व मनाएँ।।


संकल्प औऱ दृढ़इच्छाशक्ति से,

सकारात्मक ऊर्जा की अभिव्यक्ति से,

देशहित और देशभक्ति से,

घर-आँगन दीपयज्ञ की आहुति से,

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ।।


राष्ट्रनायक के आव्हान पर,

तमसोमा ज्योतिर्गमय के उच्चारण पर,

नौ दीपों की माल सजाएं ,

आओ प्रकाश पर्व मनाएँ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational