स्टोरीमिरर पर कलम बोलती है साहित्य समूह, सूरत (गुजरात) की संस्थापिका उमा वैष्णव द्वारा आयोजित प्रतियोगिता
मेरा हिन्दुस्तान
26 जनवरी 2023 से 26 फ़रवरी 2023 तक
विधा :- गद्य में कहानी या लघुकथा, पद्य की कोई भी विधा जैसे.. कविता, ग़ज़ल, दोहा.. आदि
दुनिया में सबसे प्यारा मेरा हिन्दुस्तान हैं।
कलम की स्याही से लिखनी दास्तान है।।
नमस्कार जी,
मैं उमा वैष्णव सूरत, गुजरात से आप लोगों के लिए लाई हूंँ एक देश प्रेम के जज्बे से भरी प्रतियोगिता जिसका नाम है "मेरा हिन्दुस्थान".. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये प्रतियोगिता देश भक्ति पर आधारित है तो देर किस बात की उठाये कलम और लिख भेजे देश भक्ति के जज़्बे से भरपूर अपनी रचनाएं .... हमें आपकी रचनाओ का इतजार....
नियम :-
1. यह आयोजन हर उम्र के रचनाकारों के लिए हैं, आयु की कोई सीमा नहीं है।
2. इस आयोजन में गद्य - लेखन की विधा कहानी - लेखन ही स्वीकार्य हैं। कहानी की शब्द सीमा न्यूनतम 500 से लेकर जितनी कहानी की माँग हो उसके अनुसार लिखी जा सकती है।
3. एक प्रतियोगी सिर्फ़ एक ही रचना प्रतियोगिता के लिए भेज सकता हैं।
4. प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 26. जनवरी 2023 से 26/3/2020 तक की ही हैं, इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं होगी।
5. आपकी रचना आपकी स्वंय की लिखी स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होनी चाहिए।
6. आपकी रचना में किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, लिंग या क्षेत्र के प्रति घृणास्पद अथवा आहत कर देने वाले शब्दों का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी के स्वयं का होगा।
7. कृपया प्रविष्टि भेजने से पहले रचना में व्याकरण एवं वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों की जाँच अवश्य करें।
8. प्रतिभागी अपनी नवीनतम फोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र - व्यवहार का पता और फोन नंबर) अपने स्टोरी मिरर के प्रोफाइल में अपडेट अवश्य करें।
9. प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव "कलम ✍️ बोलती है साहित्य समूह" द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
पुरस्कार :
१. १० विजेताओं को स्टोरिमिरर की तरफ़ से २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर के साथ डीजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
२. २. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली २५ कहानियों का ई-बुक बनाने के साथ-साथ सभी को डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
नोट :- रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।
कलमकार;
नाम :- उमा वैष्णव
पति का नाम :- राजेन्द्र प्रसाद वैष्णव
निवास :- सूरत (गुजरात)
संस्थापिका ... कलम बोलती है साहित्य समूह, सूरत (गुजरात)
प्रदेश उपाध्यक्ष :-- साहित्य संस्था "शब्दाक्षर" (रजि.) ( प्रदेश समिति गुजरात)
प्रदेश सचिव :- अखिल भारतीय वैष्णव बैराग पारिषद महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान
सूचना मंत्री :- लोक साहित्य कलमकार समिति (पं. कृ.)
प्रकाशित साहित्य :- कलाम से (E-book)
प्रकाशित साहित्य :- बंद दरवाजे
हिंदी कविता और कहानी के कई साँझा संकलन
रुचि :- लेखन, संगीत, साहित्य, कला
प्राप्त सम्मान :मधुशाला परिवार की तरफ से साहित्य रत्न सम्मान , स्टार हिंदी बेस्ट रायटर सम्मान, स्टार हिंदी कलम वीर सम्मान, स्टार हिंदी साहित्य सौरभ सम्मान प्राप्त किये हैं इसके अतिरिक्त कई मंचों द्वारा सम्मानित।