STORYMIRROR

Praveen Gola

Inspirational

4  

Praveen Gola

Inspirational

मेरी जान हिन्दुस्तान

मेरी जान हिन्दुस्तान

1 min
239

सबसे प्यारा हिन्दुस्तान,

मेरी जान हिन्दुस्तान,

नई सम्पदा नई दृष्टि से,

फिर चमका देखो हिन्दुस्तान।


इसकी प्राकृतिक सुन्दरता दिल चुराती,

सांस्कृतिक सुन्दरता मदहोशी ले आती,

जहाँ लोग एकजुट हो करें राष्ट्र सम्मान,

और मौलिक अधिकारों का करें गुणगान।


उत्तरी भाग में सजा हिमालय,

दक्षिणी भाग में समुद्री राज्य,

पूर्वी भाग में चाय के बागान,

 वही पश्चिम में थार रेगिस्तान।


ये सोने की चिड़िया कहलाया,

“ताजमहल” सातवां आश्चर्य बन पाया,

यहाँ सब धर्मों की हो पहचान,

तभी ये प्यारा हिन्दुस्तान।


इसकी मिट्टी को मिटने न देना,

इसकी रक्षा में जीवन सौंप देना,

हिन्दुस्तानी लहू इसकी पहचान,

हिन्दुस्तान बने सबसे महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational