STORYMIRROR

Padma Agrawal

Tragedy

4  

Padma Agrawal

Tragedy

फैशन और लाज

फैशन और लाज

1 min
419


  38 वर्षीय सावित्री घरों में झाडू पटका करके अपनी बेटी खुशी को पढा कर उसके भविष्य को उज्जवल बनाने की कोशिश में अथक परिश्रम कर रही थी .

 8 वर्ष की खुशी अबोध लड़की थी परंतु वह पढने में काफी तेज थी .उसकी फटी फ्रॉक को वह सिल कर पहनने के लायक बना रही थी , तभी खुशी घर में घुसी और बोली , “अम्मा अब तो फटा पहनने का फैशन हो गया है , कल स्कूल में जतिन फटी पैंट पहन कर आया था ..” जब मैंने उससे पूछा , “तुम फटी पैंट पहन कर स्कूल क्यों आये ?”

 तो वह बोला, “बुद्धू, आजकल फटी पैंट का फैशन है ...”

“अम्मा मैं भी फटी फ्रॉक पहन कर स्कूल चली जाती ....” सावित्री ने प्यार से बेटी को गले लगा कर कहा , “बिटिया फटा पैंट पहन कर अमीर लोग फैशन करते हैं लेकिन हम गरीब तो फटा फ्रॉक सिल कर अपनी लाज बचाते हैं . “



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy