STORYMIRROR

Abhishek Singh

Romance

3  

Abhishek Singh

Romance

इंतज़ार ।

इंतज़ार ।

1 min
357

इंतज़ार भी कमाल का होता है

सदियों तक जुड़े रहने का 

मीठा एहसास दे जाता है


आए चाहे इस पल या अगले पल

हर पल दिल में झनझनाहट का

आगाज़ कर जाता है


लबों पे मुस्कान और 

आंखों में नमी भर जाता है

बन मोती बूंदों के

हथेली पे टिक जाता है


इंतज़ार भी कमाल का होता है

अक्सर रुला के

अगले पल हंसा जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance