STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

3  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

सच मानो भगवान है माँ

सच मानो भगवान है माँ

1 min
527

मां सच्ची करतार है।

मां मेरी रचनाकार है।

ममता की घनी छाँव है,

मां ही सच्ची दातार है।


रोते हुए को हंसाये मां।

हरदम खूब खिलाये मां।

खुद गीले में सो करके,

सूखे में हमें सुलाये मां।


मां ही पालनहार है।

मां देती प्यार दुलार है।

अमृत पान कराती है,

मां सुखों का भंडार है।


मां मेरा सम्मान है।

मां से ही मुस्कान है।

मां ही इस संसार में,

सच मानो भगवान है।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational