STORYMIRROR

Anju Agarwal

Inspirational

3  

Anju Agarwal

Inspirational

आजादी का अर्थ..

आजादी का अर्थ..

1 min
388

पा तो गए हम आजादी,

पर आजादी का अर्थ है क्या!

उपहास करें नित गुरुजन का, 

विद्या का मोल न जाने हम! 

कोई राह सही समझाएं अगर..

तो झट कह दे आजाद हैं हम!

निज भाषा हम को बुरी लगे,

निज संस्कृति से अब नेह नहीं!


अपनी माटी ही लगे बुरी

संबंधों में स्नेह नहीं!

तन भी गुलाम, मन भी गुलाम 

और कहते हैं..

आज़ाद हैं हम!

अंग्रेज चले गए भारत से, 

अंग्रेजी अब भी बाकी है!

अंग्रेज अगर तब राजा थे! 

अंग्रेजी अब महारानी है! 

तब भी गुलाम,अब भी गुलाम, 

और कहते हैं..

आज़ाद हैं हम!


अंग्रेज प्रयाण हुआ हिंद से..

क्या इतना ही आजादी है? 

आओ सोचे, आजादी क्या! 

आओ समझें, आजादी क्या! 

आजादी है एक कुसुम सुखद,

इसको मुरझाने मत देना! 

आजादी है निज मित्र सुह्रद

 इस पर सर्वस्व लुटा देना! 


आजादी जननी है अपनी.. 

हमें इसकी आन बचाना है! 

आज़ाद हुए हैं वर्षों में,

हम खून बहाकर वीरों का! 

अब फिर जो गुलाम हुए तो..

आजादी बस स्वप्न सुहाना है! 

तन से जो आज़ाद हुए हैं 

तो क्या, 

अभी मन को आज़ाद कराना है!

अभी ध्येय तो अपना

अधूरा है..

हमको आजादी पाना है! 

सच्ची आजादी पाना है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational